नई दिल्ली 25 जनवरी को घोषित संकल्प के मुख्य रूप से प्वाइंट इस प्रकार है. अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण, 1700 कॉलोनियों को पूर्ण स्वामित्व अधिकार मिलेगा। व्यापारी कल्याण: सीलबंद दुकानों को खोलने के लिए न्यायिक प्राधिकरण का गठन होगा। शरणार्थी कल्याण: पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को फ्री होल्ड संपत्ति का दर्जा। संस्कृति और पर्यटन:महाभारत कॉरिडोर का विकास। यमुना पुनर्जीवन: यमुना रिवर फ्रंट का विकास। परिवहन:₹20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और 13,000 ई-बसों का संचालन। युवा:50,000 सरकारी नौकरियां और 20 लाख रोजगार-स्वरोजगार के अवसर। गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड: ₹10 लाख जीवन बीमा और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा। निर्माण श्रमिक योजना:₹10,000 वित्तीय सहायता, ₹3 लाख ऋण और बीमा लाभ। डोमेस्टिक वर्कर्स और ऑटो-टैक्सी ड्राइवर: वेलफेयर बोर्ड के तहत बीमा और रियायतें। टेक्सटाइल वर्कर्स: बीमा, छात्रवृत्ति और ₹15,000 टूलकिट प्रोत्साहन। मैनुअल स्कैवेंजिंग समाप्ति: 100% समाप्ति के लिए मिशन। इसके साथ ही उन्होंने कहा की यह संकल्प दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कमलजीत शेहरावत मैं जाट की बेटी हूँ दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपने सीएम रहते हुए कभी भी जाट आरक्षण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जिससे दुखी होकर और झूठ से परेशान होकर कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ दी है. कुलजीत सिँह चहल. मुझे गर्व है की मैं एक जाट किसान परिवार में पैदा हुआ हूँ, दिल्ली में केजरीवाल की सरकार जा रही है, बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए टीवी पर जाट आरक्षण का मुद्दा बना रहें हैं. भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से 8फ़रवरी को सरकार बनाने जा रही हैं. जब राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिया गया तो अटल जी सरकार थी, बीजेपी सभी ओबीसी के हितों का ध्यान रखती है.

Posted By: संवाददाता