नई दिल्ली / दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 4अगस्त से शुरू होने जा रहा है, खास बात यह यह की इस बार विधानसभा में कई ऐतिहासिक कदम स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया है, इस बार विधानसभा सत्र के दौरान पूरी ही विधानसभा सोलर ऊर्जा से जगमग होती नज़र आयेगी तो दूसरी तरफ दूसरी तरफ सदन कक्ष को भी रेनोवेट किया गया है, पहले से दीमक लगी ही डेस्क को नये तरीके से सुसज्जित किया गया है. वहीं विधायकों और मंत्रियों के डेस्क पर टैब भी लगाया गया है, यह अभूतपूर्व कार्य पूरी विधानसभा को पूरी तरह से पेपरलेस करने की कड़ी में अहम कड़ी है. वहीं मीडियाकर्मियों के प्रेस रूम को भी विस्तार देने के साथ ही इंटरनेट सिस्टम के साथ जोड़ा गया है ताकि मीडियाकर्मी अपनी न्यूज़ फीड वहीं से फाइल्स कर सकें. गौरतलब है पिछले दिनों ही विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सभी विधायकों और मंत्रियों को विधानसभा परिसर में ही ई विधान पेपर लेस का एक कार्यशाला का भी आयोजन किया था, जिसके जरिये सभी विधायकों को ट्रेनिंग दी गई थी ताकि वे अपना कार्य बिना किसी कठिनाई के कर सकें।

Posted By: प्रमुख संवाददाता