नई दिल्ली/बुधवार को वजीरपुर के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित ग्राउंड में लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव मे माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने मन्नतो के देवता से आशीर्वाद लिया, इसके साथ ही उन्होंने लाल बाग के राजा गणपति जी के भक्तों को शुभकामनाएं भी दी, वहीं लाल बाग के राजा गणपति महोत्सव के अध्यक्ष राकेश बिंदल जी ने कहा कि वर्षों से लाल बाग के राजा गणपति महोत्सव उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाते हुए आ रहे हैं.न यह उत्सव बहुत धूमधाम से होता है सनातन धर्म दुनिया में सबसे अच्छा धर्म हैं,भगवान गणेश की प्रतिमा मुंबई से बनकर आती है, यह दिल्ली की सबसे बड़ी मूर्ति होती हैं,बॉलीवुड के कई कलाकार इस महोत्सव मे आते हैं.लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव के अध्यक्ष राकेश बिंदल जी ने बोला की महोत्सव में आने वाले सारे भक्तो को बैठने की संपूर्ण व्यवस्था और फ्री प्रसाद मिलेगा और आधुनिक पंडाल मे बच्चों के लिए खाने पीने और झूले की व्यवस्था रहेगी और मेले की टाइमिंग शाम 6:00 से रात 12:00 तक होगी. बता दें कि लाल बाग का राजा गणपति महोत्सव मंगलवार 19 सितम्बर से शुक्रवार 29 सितम्बर 2023 तक स्थान गणपति महोत्सव ग्राउंड, नियर नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन, दिल्ली मे होंगी।

Posted By: संवाददाता