नई दिल्ली/दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने बुधवार को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (i-CBTC) को विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है. बता दें कि इस साझेदारी के साथ ही डीएमआरसी और बीईएल भारत में रेल परिवहन के एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है. इससे ट्रेन नियंत्रण सिग्नलिंग सिस्टम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा.
जानकारी के मुताबिक डीएमआरसी का मकसद मेट्रो के बुनियादी ढांचे का कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करते हुए ट्रेन संचालन को अनुकूलित करना है.बता दें डीएमआरसी ने इस साल की शुरुआत में भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप रेड लाइन पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन पर्यवेक्षण प्रणाली (आई-एटीएस) तैनात की थी. आई-सीबीटीसी का विकास मेट्रो सिग्नलिंग और ट्रेन नियंत्रण प्रणालियों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. इसके साथ विदेशी विक्रेताओं पर निर्भरता को कम, स्वदेशीकरण और मानकीकरण को भी बढ़ावा देना है।
Posted By: विशेष संवाददाता

































































































































































































































































































































































