नई दिल्ली/ कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में सोमवार को CWC मीटिंग में सर्वसम्मति से जाति जनगणना कांग्रेस शासित सभी राज्यों हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटका सहित को लागू करने का फैसला लिया गया. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हम पूरे देश भर में जाति जनगणना करवाएंगे ताकि सही मायने में देश को लोगों को पता चल सकेगा की किन लोगों की कितनी आबादी है और देश के सभी संसाधनों पर किन लोगों की संख्या ज्यादा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सरकार में आते ही आर्थिक सर्वेक्षण भी करवाने का भरोसा देते हैं ताकि पता चल सकेगा की देश की जमीन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण सम्पदा पर गरीब, आदिवासी, दलित और ओबीसी के लोगों की कितनी भागीदारी मौजूदा दौर में है जबकि कितनी वास्तव में होनी चाहिये. हम न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं. राहुल गाँधी ने आज केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार गरीब और ओबीसी, दलित, आदिवासी विरोधी है, नहीं तो यह तुरंत ही जाति जन गणना को लागू करके सच्चाई सामने ला देती. उन्होंने कहा कि देश में हमारी चार ऱाज्यो में सरकार है जिसमें तीन ओबीसी के हमारे मुख्यमंत्री हैं, जबकि भाजपा के देशभर में दस राज्यो की सरकार में सिर्फ एक राज्य में ओबीसी का सीएम है.वहीं उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण के बारें में कहा कि इससे ये पता चलेगा कि देश के संसाधनों पर वास्तव में किन लोगों की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है और किन लोगो की नहीं जिससे लोगो को उनका वास्तव में हक दिया जा सकेगा, वहीं राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारी संख्या में मौजूद पत्रकारों के बारें में भी पूछा कि यहाँ पर कितने ओबीसी समाज से लोग हैं तो एक फ़ोटो जर्नलिस्ट ने हाथ ऊपर उठाया जबकि एससी और एसटी के एक भी जर्नलिस्ट ने हाथ नहीं उठाया तो उन्होंने कहा कि इसीलिए जाति जनगणना जरूरी है।

Posted By: विशेष संवाददाता