नई दिल्ली/दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया था और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार की जगह अरविंदर सिंह लवली को नया दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की आज औपचारिक घोषणा कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने की तरफ़ से वीरवार को जारी विज्ञप्ति के जरिये की गई. गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा जोरो से चल रही थी और इस दौड़ में देवेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे. अरविंदर सिंह लवली शीला दीक्षित सरकार के कद्दावर नेता और मंत्री के रूप में जाने जाते हैं. काँग्रेस इनकी न्युक्ति से सिक्ख समाज के लिए भी अच्छा संकेत देने का काम रही है. वही बता दें की अरविंदर सिंह लवली तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली एक युवा राजनेता हैं. शीला सरकार में वह वह तीन बार विधायक रहने के साथ-साथ मंत्री भी रह चुके हैं. इतना ही नहीं वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. शीला दीक्षित की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने पब्लिक स्कूलों में कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने की पहल की थी. बीच में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में भी शामिल हो गए थे. फिलहाल उनकी कांग्रेस में पुन: वापसी हो गई है और वे गांधी नगर से चुनाव मैदान में हैं. 1998 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार अरविंदर सिंह लवली दिल्ली के गांधी नगर से ही चुनाव जीतकर विधानसभा में कदम रखे थे।

Posted By: विशेष संवाददाता