नई दिल्ली/नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का 11वां संस्करण आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पूरे जोश और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ, इस दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रही.बता दें कि 24 दिसंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय उत्सव दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू किया गया है. इस उत्सव में विभिन्न संस्कृतियों के साथ ही पारंपरिक व्यंजनों को लोगों को दिखाया और खिलाया जा रहा है. वहीं इस महोत्सव के बढ़ते प्रभाव को पहचानते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल दिल्ली के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत महोत्सव में से एक है. यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की नार्थ ईस्ट नीति के अनुरूप है, जिससे उद्यमिता, पर्यटन, संस्कृति और व्यापार में पर्याप्त परिणाम मिलते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में, उत्तर पूर्व क्षेत्र ने कनेक्टिविटी के मामले में जबरदस्त प्रगति देखी है, जिससे अंतर कम हो गया है.यह महोत्सव जागरूकता पैदा करने, क्षेत्र की संभावनाओं को बढ़ाने और संबंधों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने आगे कहा कि उत्तर पूर्व बहुत सुरक्षित है और बुनियादी ढांचा पर्यटन के लिए पूरी तरह से तैयार है. मैं लोगों से अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार उत्तर पूर्व की यात्रा करने और संस्कृति, विरासत और वन्य जीवन का अनुभव करने का आग्रह करती हूं. पहले दिन एक गहन बी2बी पर्यटन बैठक देखी गई, जिससे उत्तर पूर्व और पूरे भारत के टूर ऑपरेटरों और हितधारकों के बीच एक दूसरे को जुड़ने का माइक मिला.असम, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के पर्यटन प्रतिनिधियों की प्रस्तुतियों ने चर्चा में गहराई ला दी. एक ओर जहां एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पीपी खन्ना ने विविध पैन इंडिया दर्शकों के लिए उत्तर पूर्व को खोलने में महोत्सव की भूमिका पर जोर दिया, वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के लिए अप्रयुक्त क्षमता पर भी ध्यान दिया. एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन स्वदेश कुमार ने उत्तर पूर्व में ऑफबीट स्थानों को उजागर करने की वकालत की.उन्होंने साहसिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों के साथ एक अलग साहसिक नीति का सुझाव दिया. मेफेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के उप महाप्रबंधक (बिक्री) पुण्यानंद ठाकुर ने उत्तर पूर्व में लक्जरी आवास की बढ़ती मांग के बारे में बात की, और बढ़ती मांग के जवाब में विस्तार की योजनाओं का खुलासा किया. नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत ने कहा, नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल दिल्ली पर्यटन उत्सव बन गया है, जो नॉर्थ ईस्ट संस्कृति की रंगीन झलक पेश करता है.इस साल, क्रिसमस के उत्साह और कृषि, बागवानी, हथकरघा, हस्तशिल्प और खाद्य उत्पादों के शानदार प्रदर्शन के साथ, हम पिछले साल के 1 लाख आगंतुकों को पार करने के लिए तैयार हैं.इस वर्ष फोकस मेघालय और मिजोरम की वाइन, असम की चाय और नागालैंड की कॉफी पर भी है. वहीं लोगों के आकर्षण के लिए शाम की संगीतमय श्रृंखला, जिसमें सेलिब्रिटी डीजे टोनी और डेलॉन्ग पदुंग, ऑल द ग्रेट्स, शेडी मेलो और अनुष्का मास्की जैसे बैंड शामिल थे, का समापन बॉलीवुड और असम के पोस्टर बॉय पापोन के दिल छू लेने वाले प्रदर्शन के साथ हुआ।

Posted By: विशेष संवाददाता