अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बोला इस बार भी अयोध्या की रामलीला पिछले वर्ष से ज्यादा सुंदर होने जा रही है अयोध्या की रामलीला में इस बार जाने माने फिल्मस्टार भाग लेने वाले हैं. इस मौके पर अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बोला ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात हैं कि इस बार जानी मानी एक्ट्रेस जिया (केकई )का किरदार निभाएँगी जो कि पूर्व में पंजाबी फिल्म - बंजारा, बब्बू मान के साथ, हिंदी फ़िल्म - जुदा होके भी (विक्रम भट्ट) टेलीविजन शो - पवित्र रिश्ता, बंदिनी, ये मोह मोह के धागे, लेडीज स्पेशल और सोनी सब पर अपना समाचार आएगा, आगे बढ़ो आलिया. सोनी साब वेब सीरीज - बिसात (विक्रम भट्ट) हाल ही के विज्ञापन जिसमें प्रमुख रूप से टीमे ग्रीन टी (डिजिटल) और गुडनाइट (प्रिंट)गैलेक्सी चॉकलेट मे काम किया हुआ हैं अयोध्या की रामलीला के महासचिव शुभम मलिक ने कहा इस बार बॉलीवुड की जानी मानी हस्तिया अयोध्या की रामलीला में भाग लेंगी भगवान राम की रामलीला को और सुंदर बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है. इसका सारा श्रेय प्रभु राम के भक्तों को जाता है जिन्होनें अयोध्या की रामलीला को विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनाई। अयोध्या की रामलीला में इस बार श्री गजिंदर चौहान परशुराम की भूमिका निभाएंगे रजा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण, गिरिजा शंकर रावण,अनिल धवन (इंद्रदेव)रवि किशन जी (केवट), वरून सागर (हनुमान),सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भूचर( श्री राम), (मां सीता )की भूमिका लिली सिंह निभाएंगी जो कि वेबसीरीज पाताललोक में भी काम कर चुकी हैं पूनम ढिल्लों जी की पहली फिल्म सनी देओल जी के साथ सोनी महिवाल थी। इसके बाद में कई फिल्मों में काम किया जैसे तेरी मेहरबानियां, मालामाल, नाम, नूरी, रंगमंच में काम करके अपनी छाप छोड़ने वाली पूनम ढिल्लों जी अब अयोध्या की रामलीला में मां शबरी का रोल करेंगी।इस बार विश्व भर से लोग अयोध्या की रामलीला देखने आने वाले हैं जर्मन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड बहुत सी जगह से हमें अयोध्या की रामलीला देखने के लिए फोन आने लगे हैं अयोध्या की रामलीला 14 -24 अक्टूबर तक लाइव दिखाई जाएगी और दूरदर्शन पर शाम 7:00-10:00 बजे तक भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से प्रसारित होगी

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता