नई दिल्ली/सोमवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली के आनन्द पर्बत इलाके के सुलभ काम्प्लेक्स के केयर टेकर की चाकू गोदकर हत्त्या कर दी गई थी, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, दिल्ली पुलिस ने ततरता से खोजबीन करते हुए आज मुख्य आरोपी अंकित (19) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अंकित पिछले दस वर्षो से बदला लेने की फिराक में था और सोमवार की सुबह ही मौका देखकर सुलभ काम्प्लेक्स के केयर टेकर पप्पू को चाकू से गोदकर ह्त्या कर दी और मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने बताया की मृतक पप्पू का आरोपी अंकित की बहन से प्रेम प्रसँग चल रहा था, किसी कारण बस आरोपी अंकित की बहन ने आत्महत्या कर ली थी. बस तभी से अंकित अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए मौके की इंतजार में था, क्योंकि वह अपनी बहन की आत्महत्या का जिम्मेदार मृतक पप्पू को मानता था. इसी बदले की भावना से सोमवार सुबह ही वह पप्पू को सुबह ही चाकुओ से गोदकर ह्त्या कर दी. इसके बाद फरार हो गया. वही अंकित सबूत छुपाने के लिए वारदात के समय पहने हुए कपड़े को नजदीक शास्त्री नगर पार्क में जला दिया. डीसीपी संजय सैन ने इस ह्त्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि तमाम सीसीटीवी और मुखविरो की गुप्त सूचना पर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया, उन्होंने बताया कि ह्त्या में प्रयुक्त चाकू और जला हुआ कपड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है अभी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटीं हुई है।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर