समर्पण हार्ट एंड कैंसर अस्पताल का शिलान्यास भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा रविवार को कुंडली में सम्पन्न हुआ. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गर्ग ने बताया की समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना सन् 2014 में की गई थी, उसके बाद कुछ सामाजिक कार्य करने प्रारंभ किये जैसे कि 15 अगस्त और 26 जनवरी पर बच्चों के लिए ड्राइंग पेंटिंग कंपटीशन, डांस कंपटीशन essay कंपटीशन आदि धीरे-धीरे हमारा सफर आगे बढ़ता रहा और 2015 में जापानी पार्क दिल्ली में हमने बहुत ही भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करना प्रारंभ किया जो कि आज तक जारी है.उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया. इस दौरान आध्यात्मिक प्रवक्ता जय किशोरी इसकी मुख्य वक्ता रहीं. हमारी संस्था ने 9 वर्षों में हमने अनेकों ब्लड डोनेशन कैंप, निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, प्लांटेशन ड्राइव आदि कार्यक्रम किए हैं। हमारे इन सामाजिक कार्यों के आधार पर भारत सरकार से आयकर की धारा 80G और 12A के अंतर्गत छूट प्राप्त है. हमारी संस्था मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स के अंतर्गत CSR1 कैटेगरी में भी पंजीकृत है. उन्होंने कहा कि ये संस्था एक मेडिसिन बैंक भी हमारा ट्रस्ट चला रहा है जिसमें अनयूज्ड मेडिसिंस को एकत्रित कर जरूरत मंद लोगो को निशुल्क वितरित किया जाता है,अभी तक इसका लाभ हजारों लोग ले चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति कोविद ने संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की.संस्था के पदाधिकारी को सलाह दी कि हॉस्पिटल की सेवाएं गरीब और अमीर सभी को समान मिलनी चाहिए. ये हास्पिटल बिना प्रॉफ़िट और लॉस के नियम पर चलाना होगा.किसी प्रकार का भेदभाव आपके इस अस्पताल में नहीं होना चाहिये.इस मौके संस्था के मुख्य संरक्षक लाल महल ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर प्रेम गर्ग, मार्गदर्शक पारकर ग्रुप के चेयरमैन मनोहर लाल गर्ग, प्रेरणाश्रोत नरेश सिंगला ,कार्यक्रम के संयोजक सत्य भूषण जैन एवं प्रबुद्ध समाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल, समर्पण हॉस्पिटल मैनेजिंग कमेटी प्रॉजेक्ट प्लानिंग कमेटी, कंस्ट्रक्शन कमेटी के सभी पदाधिकारी, ट्रस्टीगण, सहयोगीगण एवं हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Posted By: संवाददाता