नई दिल्ली/अखिल भारतीय तरुण मित्र परिषद द्वारा आज जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं.यह वितरण सेवा भारती द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र, डॉ. हेडगेवार भवन, कैलाश नगर में आयोजित एक सादे समारोह में किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन (मनोनीत निगम पार्षद) ने की, इस अवसर पर परिषद ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में 10 सिलाई मशीनें प्रदान कीं, जिनका उपयोग प्रशिक्षित महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए करेंगी.परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि परिषद समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत है. उन्होंने कहा,हमारा उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार दिलाने में सहायता करना है. इस कार्यक्रम में परिषद के सहसचिव आलोक जैन, संगठन सचिव श्री राकेश जैन, राम किशोर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.इसके अतिरिक्त संघ से प्रांत विद्यार्थी प्रमुख सतीश शर्मा, प्रांत पर्यावरण टोली से महेंद्र अग्रवाल, विभाग से रामकरण, सहमंत्री पवन, रुचि, जिले से मंत्री पंकज, सह मंत्री विनीत, परमेश्वर, और बहनों में निर्मल व सविता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Posted By: संवाददाता