नई दिल्ली/आज 10 सितम्बर, रविवार को D-56 सरस्वती गार्डन स्थित सनातन धर्म मन्दिर में भगवान श्री चक्रधारी ,भगवान महर्षि बाल्मीकि भगवान परशुराम ,महर्षि वेद व्यास जी,नवग्रह एवं भगवान श्री शनिदेव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ.आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीठासीन महामंडलेश्वर सन्त कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज (भगवान बाल्मीकि मन्दिर आश्रम, मन्दिर मार्ग,नई दिल्ली रहे.वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा की गरिमामयी उपस्थिति में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सुभाष सचदेवा जी,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील कक्कर जी सहित सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक क्षेत्र के अनेको गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी रही.मन्दिर सभा ने आज से मन्दिर में तुलादान की व्यवस्था प्रारम्भ की है,जिसमे पहले ही दिन तीन यजमानो ने तुलादान किया.कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओ के लिये भंडारे की व्यवस्था रही.मन्दिर सभा के प्रधान राजकपूर व उनकी टीम के निर्देशन में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं उत्तम स्तर की रही।

Posted By: संवाददाता