दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने मेवात में सक्रिय SEXTORTION और ब्लैकमेलिंग गिरोह का तेरहवां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान बरकत खान (30) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ब्लैकमेलर आरोपी बरकत खान खुद को एसीपी विक्रम राठौर बताया करता था और पीड़ित व्यक्ति को अश्लिल वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करके ब्लैकमेलिंग का काम करता था और बदले में मोटी रकम की डिमांड करता था, रुपये नहीं मिलने पर कथित वीडियो को वायरल करने की धमकी देने का काम करता था. बता दें आजकल वीडियो काल के जरिये अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का धन्धा खूब फलफूल रहा है, इस गैंग का मुख्य अड्डा मेवात, शिकन्दराबाद और बिहार और छ्त्तीसगढ़ के कुछ जिलों से गिरोह चला रहे हैं, दिल्ली के एक बुजुर्ग भी इनके जाल में फंस गए और बाद में दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की. पुलिस ने जाँच पड़ताल करके मेवात से बरकत खान (30) साल को गिरफ्तार किया है। संदेश.. अगर आपके साथ भी फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये अगर कोई अश्लिल वीडियो बनाकर आपको ब्लैकमेलिंग करने की कोशिश करता है तो इस बारे में तुरन्त में शिकायत करें, बिल्कुल भी डरें नहीं।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर