नई दिल्ली/दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर राजा इक़बाल सिंह ने शुक्रवार को आगामी छठ पूजा के आयोजन को लेकर नॉर्थवेस्ट दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद योगेश वर्मा व भाजपा के अन्य पार्षद विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे. इस मौके पर उन्होंने बताया कि छठ पूजा के मद्देनज़र आज भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान यह देखा गया है कि छठ घाटों के हालात बहुत ही ख़राब स्थिति में हैं.उन्होंने बताया कि पूजा के लिए ज़रूरी इंतज़ाम तक दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार द्वारा नहीं किए गए हैं. वहीं उन्होंने निगम सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली के तमाम घाटों पर गंदा पानी जमा है, सफ़ाई के इंतज़ाम नहीं है, प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, व जगह जगह मच्छरों की उत्पत्ति भी देखी जा सकती है. उन्होंने बताया कि लगभग सभी छठ घाटों के आस पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने छठ पूजा के मद्देनज़र किस तरह की तैयारियां की है.उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की इन बदइंतजामी के कारण श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दिन छठ घाटों पर असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है. राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने जिन पार्कों को अस्थायी छठ घाटों में तब्दील करने के लिए चिन्हित किया है उन पार्कों की भी स्थिति सही नहीं है.जिसके कारण छठ पूजा के दिन वहाँ पूजा अर्चना करने में श्रद्धालुओं को काफ़ी असुविधा हो सकती है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के मेयर से माँग की कि छट पूजा के महान पर्व से पहले सभी छठ घाटों की सफाई, शाम के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, घाटों पर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खिलाफ निवारक उपाय विशेष रूप से सुबह और देर शाम और घाटों पर मोबाइल डिस्पेंसरी की तैनाती को सुनिश्चित करने की जाए ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि  दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी लोग रहते हैं. छठ पर्व पूर्वांचलवासियों के लिए सूर्य उपासना व आस्था का महान पर्व हैं और उस दिन पूर्वांचलवासी इसका आयोजन बहुत हर्षोउल्लास व जोर-शोर करते हैं जिसके लिए जरूरी है कि छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाओं का उचित प्रबंधन हो यह दिल्ली नगर निगम द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  

Posted By: विशेष संवाददाता