नई दिल्ली/दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पिछले दिनों कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था, इसी कड़ी में आज दिल्ली की राउस ऐवेन्यू कोर्ट में ईडी के द्वारा पेश किया गया, वहीं कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले हिरासत के दौरान कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी को रिमांड दे चुकी है, जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरफ से जेल में दवाइयां, 3 किताबें, धार्मिक लॉकेट ले जाने के साथ स्पेशल डाइट और जेल में कुर्सी और मेज उपलब्ध कराने की मांग की गई. बता दें कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में इंडिया गठबंधन की विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें हज़ारों की संख्या में देश के अनेक हिस्सों से लोगों ने भाग लिया।

Posted By: विशेष संवाददाता