भारत की सबसे लोकप्रिय हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ द्वारा ब्यूटी पेजेंट ‘मिसेज इंडिया 2023’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित ‘मिसेज इंडिया 2023’ का खिताब स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला  ने जीत लिया है.प्रतियोगिता का आयोजन रिलायंस ज्वेल्स और सिल्क मार्क के सहयोग से पिछले दिनों नई दिल्ली के मयूर विहार में क्राउन प्लाज़ा होटल में किया गया. गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता ने देश भर की विवाहित महिलाओं की आकांक्षाओं और उपलब्धियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, खूबसूरती, बुद्धि और शिष्टता का प्रदर्शन करते हुए कई राउंड से गुजरना पड़ा। इस कार्यक्रम में फाइनलिस्ट्स की गोल्ड और सिल्वर दो श्रेणियां थीं. बता दें कि मोनिका बंसल और करिश्मा कोठारी सिल्वर श्रेणी में उपविजेता रहीं जबकि डॉ. आशिमा अरोड़ा, रश्मी सैनी और सुनीता यादव गोल्ड श्रेणी में उपविजेता रहीं. श्रीमती मेघना दीवान गोपाल ने मिसेज कर्वी ताज को जीता और साबित किया कि सुंदरता की कोई सीमा नहीं है. सिल्कमार्क ब्रांड ने तीन भाग्यशाली विजेताओं को 'श्रीमती सिल्कमार्क' का प्रतिष्ठित खिताब भी दिया.इस मौके पर कलर्स टीवी के लोकप्रिय टीवी शो जुनूनियत की मुख्य अभिनेत्री नेहा राणा, बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा और यूनिवर्सल वुमन 2023 वेलेंटीना सांचेज़ त्रिवेला ने विजेताओं को ताज पहनाया. प्रतियोगिता के जूरी पैनल में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की थी। अन्य सम्मानित जूरी सदस्यों में यूनिवर्सल वुमन सीईओ कैरोलिना कुआर्तास, मिसेज टूरिज्म इंडिया 2023 काकोली घोष, इन्फ्लुएंसर हरप्रीत सूरी, इन्फ्लुएंसर नूर अफशां शामिल थीं।

Posted By: संवाददाता