नई दिल्ली/ गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री सिद्धि विनायक सेवा टस्ट रजि के तत्वाधान में चांदनी चैक के महाराजा के नाम से मशहूर 16वें श्री गणेश उत्सव 2025 की विषाल शोभा यात्रा विशेष झांकियां हाथी, घोडे बग्गियों के साथ षोभा यात्रा श्रीश्याम मंदिर भागीरथ पैलेस से चलकर चांदनी चैक, टाउन हाॅल नई सड़क से होती हुई मारवाडी सदन पर जाकर समाप्त होगी। शोभा यात्रा व गणेश जी की मंगल मूर्ति की स्थापना के साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत होगी. इस अवसर पर संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगें.16वें श्री गणेश उत्सव 2025 में 51 किलो का एक लड्डू का महाप्रसाद होगा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा. सनातन धर्म में किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी से अलग 10 दिनों तक गणपति उत्सव शुरु हो जाता है। घर-घर नुक्कड़ चौराहे व मंदिरों में बप्पा को विराजमान किया जाता है। चांदनी चौक के जोगीवाडा में मारवाड़ी सदन में आयोजित होने वाले गणेश उत्सव में भगवान गणेश जी का दरबार सजाया जाएगा। यह देखने में बेहद आकर्शक होगा। श्री सिद्धि विनायक सेवा ट्रस्ट के पवन गाडोदिया ने बताया कि हर वर्ष एक विशेष थीम पर बप्पा को विराजित करते है। यह ट्रस्ट का 16वां गणेश उत्सव है। पंडाल में कई भगवान की प्रतिमा को भी विराजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन षाम को भजनों की अमृतवर्षा एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण को बढावा देने के लिए एक पेड मां के नाम अभियान को यहां चलाया जाएगा तथा पौधा वितरण व लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरुक भी किया जाएगा।

Posted By: संवाददाता