राजस्थान अपनी शानदार वास्तुकला, रंगीन संस्कृति और पर्यटन का एक मुख्य केंद्र है. विश्व प्रसिद्ध राजस्थान के अलवर क्षेत्र में सकरनी वाल पुट्टी के चेयरमैन डॉ. अशोक गुप्ताजी, सकरनी डायरेक्टर मोहित अग्रवाल एवं सकरनी फाइनेंशियल कंसलटेंट श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा एक ओर सकरनी वॉल पुट्टी प्लांट का उद्घाटन बेहद हर्षोल्लास से किया. इस सुनहरे पलों को ख़ास बनाने के लिए, भारतीय परम्परा के अनुकूल पूजा रखी गई और रिबन काट कर प्लांट का शुभारम्भ किया गया. इस मौके पर सकरनी चेयरमैन ने कहा की ग्राहकों की बढ़ती डिमांड और ब्रांड की वैल्यू एडेड सर्विसेज के चलते, हमने एक और नया वॉल पुट्टी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत करी है. इस साल हम और भी नए प्लांट्स भारत के अलग – अलग राज्यों में स्थापित करेंगे. वही उन्होंने कहा कि जिस तरह से सकरनी प्लास्टर ऑफ पेरिस लोगों की पहली पसन्द बनी हुई है, इसी तरह से सकरनी वाल पुट्टी को भी देश का नम्बर वन ब्रांड बनाने का हमारा लक्ष्य है।

Posted By: संवाददाता