एक कहावत बहुत मशहुर है कि प्यार किसी भी तरह की सरहदों को नहीं मानता है. इसी जज़्बे को पूरी तरह से साकार करता है जल्द रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' का गीत 'ओह माय लव'. फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल अपने नये गाने 'ओह माय लव' के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि फिल्म का यह गाना लोगों के दिलों को छू जाएगा. इस बेहद मधुर गाने में फ़िल्म के ज़रिए अपना डेब्यू करने जा रहे जनमेजाया सिंह और रितुपर्ण सेनगुप्ता का रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिलेगा. फ़िल्म के अन्य सभी गानों की तरह ही 'ओह माय लव' भी एक सुमधुर व अविस्मरणीय गीत है. अपने प्रेम की अभिव्यक्ति के चलते 'ओह माय लव' दो दिलों के मिलन को बढ़िया से रेखांकित करता है. यह गाना समय और किसी निश्चित जगह से परे प्यार की श्रेष्ठता और उसकी अहमियत को दर्शाता है, जो इस गाने की सबसे बड़ी ख़ासियत है. ग़ौरतलब है कि इस गीत को दिवंगत बप्पी लहिड़ी ने कम्पोज़ किया है जबकि बाप्पा बी. लहिड़ी ने बड़े ही प्रभावी तरीके से पार्श्व संगीत दिया है. रीमा लहिड़ी इस फ़िल्म के साथ एसोसिएट म्यूज़िक डायरेक्ट के तौर पर जुड़ी हुईं हैं. इस गीत के बोल फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखे हैं. उल्लेखनीय है कि उनके लिखे बोल पहले से दिल को छू लेने वाली संगीतमय प्रस्तुति को एक अलग तरह की गहराई प्रदान करते हैं. जानकारी के मुताबिक इस बेहद रोमांटिक गाने को उम्दा अंदाज़ में बप्पी लहिड़ी और पलक मुच्छाल ने गाया है, जो निश्चित तौर पर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करेगा. 'ओह माय लव' में ना सिर्फ़ आपको सुमधुर आवाज़ें सुनाईं देंखी, बल्कि इस गाने के अर्थपूर्ण बोल और अद्वितीय संगीत भी आपके दिलों को छू जाएंगे. यकीनन यह रोमांटिक गाना आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सुना जाएगा और हरेक पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा. '

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता