नई दिल्ली/ इस बार लवकुश रामलीला पूर्व से हटकर थ्री डी इफेक्ट सहित डिजिटल हो चली है, दर्शकों के आकर्षण के लिये इस बार लेज़र और विशेष साउंड इफेक्ट के जरिये हवा में कई रामलीला के सीन दर्शाने का फैसला रामलीला कमेटी के द्वारा लिया गया है.इसी कड़ी में लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने आज लाल किला ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया हम इस वर्ष से लीला में प्रवेश के लिए डिजिटल प्रवेश कार्ड की प्रणाली भी शुरू कर रहे है, उन्होंने बताया कमेटी के सदस्यो को दिल्ली के दूर दराज क्षेत्रों से रहने वाले सैकड़ों रामभक्त लीला पास लेने आते है,इस वर्ष से हम ऐसे सभी दर्शको को डिजिटल पास का विकल्प देंगे, उन्हे हम लीला एंट्री का क्यू आर कोड भेजेंगे. अर्जुन कुमार ने बताया इस वर्ष की लीला पिछले वर्ष से कहीं ज्यादा भव्य होगी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से 25 से ज्यादा कलाकार लीला में अलग अलग किरदार करेंगे, ये देश की पहली रामलीला है जिस में केन्द्रीय मंत्री से लेकर विधायक तक रोल करते है, अर्जुन कुमार के मुताबिक इस वर्ष केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे लीला में ऋषि विश्वामित्र का रोल करेंगे तो कई और मंत्री भी लीला के मंच पर नजर आएंगे.लीला के सभी स्टंट सीन को मुंबई से नामी स्टंट डायरेक्टर की निगरानी मे किया जाएगा दूरदर्शन सहित बाइस से ज्यादा टीवी चैनल लीला का लाइव टेलीकास्ट करेंगे. अर्जुन कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर ब्रजेश गोयल लीला में अंगद का किरदार निभा रहे है, फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस अमिता नागिया ने कहा इस वर्ष मुझे लीला में कौशल्या और रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार करने का मौका मिला है, लव कुश के मंच पर अभिनय करके मैं खुद को धन्य मानती हूं. वहीं उन्होंने बताया कि पूरे लालकिला ग्राउंड में इस बार चाँदनी चौक के मशहुर व्यन्जनो के साथ साथ ही ऊँचे झूले सहित तमाम मनोरंजन के विकल्प भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे. बता दें कि रामलीला का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023 को गणेश पूजन रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा एवं दीपेंद्र पाठक स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस के कर कमलों से होगा।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता