नई दिल्ली/रेलवे की महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक पीआरएस सेवाएं दिनांक दस अक्टूबर मंगलवार की रात्रि 11.45 बजे से दूसरे दिन बुधवार की तड़के 1.15 तक उत्तर रेलवे की पी आर एस की सभी सेवाओं पर अस्थाई तौर रोक रहेगी. बता दें कि इन सेवाओं पर तकनीकी कारणों में सुधार एव्ं बदलाव के कारण इन सेवाओं को आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है, इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं दिनांक 10.10.2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से दिनांक 11.10.2023 को तड़के 01.15 बजे तक  लगभग 01.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी. बता दें कि इन सेवाओं के जरिये कोई भी आम आदमी घर बैठे ही रेलवे से सम्बन्धित जानकारी हासिल कर लिया करते हैं।

Posted By: विशेष संवाददाता