नई दिल्ली/ आगामी फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो के प्रमोशन के लिये नई दिल्ली में फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्रियों भाग्यश्री, निमरत कौर और राधिका मदान आईं इस दौरान नई दिल्ली के होटल द रॉयल प्लाजा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निमरत ने कहा कि 'सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो' एक मनोरंजक सामाजिक थ्रिलर है, जिसमें बेला, सजिनी के लापता होने की जांच करती है. उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य महिलाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने की है, सजिनी की पसंद पर सवाल उठाना और बच निकलना है. महिलाएं सिर्फ एक्सेसरीज, चीयर लीडर या अच्छी मां-बेटी-गर्लफ्रेंड बनने तक ही सीमित नहीं हैं, वे इससे कहीं ज्यादा हैं. वहीं, जेनजेड के बारे में भाग्यश्री ने कहा, 'आज हम देख सकते हैं कि अवसाद और मानसिक आघात के मामलों में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि बच्चों को माता-पिता द्वारा वास्तविक दुनिया में चुनौतियों का सामना करना सिखाया जाता है, लेकिन जब वे वास्तव में बाहर निकलते हैं और दुनिया का सामना करते हैं, तो उन्हें इसका एहसास होता है.जबकि, जमीनी हकीकत अलग है. बच्चों को जो सिखाया गया है और जो सच्चाई में फिट बैठता है, उसमें संतुलन बनाना कठिन है.इसलिए यह फिल्म मूल्यों और वास्तविकता के बीच संतुलन के बारे में बात करती है

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता