दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित पालिका बाजार के गेट नम्बर एक के बाहर एकदाना फाउंडेशन की ओर से 21 हजार लड्डूओं का वितरण किया गया. लड्डूओं का वितरण करने के लिए पंजाबी के जाने-माने गायक शंकर साहनी, कालकाजी मंदिर के पुजारी सुनील कुमार, मोहित पांडे, पालिका बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन लाल ककड, वाइस प्रेसिडेंट कमलजीत राय, नरेन्द्र बोहरा, महासचिव विनय कुमार ठाकुर, जितेन्द्र गर्ग, साहू समाज एकता समिति के अध्यक्ष गिरीश साहू, राजाराम साहू, फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित कुमार, प्रेसिडेंट धीरज कुमार, महासचिव ऋतु श्रीवास्तव, सचिव सुनील कुमार सिंह, उपसचिव गौरी शंकर, सदस्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, विनीत कौशिक, सुनील झा, तीरथ राज आदि ने प्रसाद वितरित किया. अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को सवा लाख दीये जलाये गये.वहीं दूसरी ओर बाजार एसोसिएशन एनडीटीए की ओर से कनाट प्लेस के गलियों कों सवा लाख दीये से रोशन किया गया.जनपथ मार्केट में भी जबरदस्त आयोजन किया गया. अमित कुमार ने आगे बताया कि एकदान फाउंडेशन की ओर से पालिका बाजार के गेट नंबर एक के बाहर अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर का कट आउट लगाया गया और सवा लाख दीए जलाए गए. इसके साथ ही 21 हजार लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर पंजाबी गायक शंकर साहनी ने प्रसाद वितरण किया और श्रीराम पर रिलीज अपने नए गाने को भी गाकर सुनाया.इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Posted By: संवाददाता