नई दिल्ली/ दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की बुधवार को आयोजित बैठक में नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, कर्मचारी भर्ती और तकनीक संचालित शिक्षा संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.साथ ही एनडीएमसी के सभी नवयुग स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों को टेबलेट देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई.आज की बैठक के उपरांत एनडीएमसी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में भारतीय औषधि प्रणाली और होम्योपैथी के चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) के विस्तार के संबंध में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष विभाग द्वारा जारी ज्ञापन को अपनाने के प्रस्ताव को अनुमोदन किया है.जिसमें छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेस (डीएसीपी) योजना की सिफारिश की गई थी.इसके द्वारा एलोपैथिक डॉक्टरों को भारतीय चिकित्सा प्रणाली की विभिन्न धाराओं के तहत डॉक्टरों को विस्तार दिया जाना चाहिए। एनडीएमसी ने निर्णय लिया कि केंद्रीय भारतीय औषधि परिषद/केंद्रीय होम्योपैथी परिषद द्वारा अनुमोदित चिकित्सा योग्यता रखने वाले भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी के चिकित्सकों के लिए डीएसीपी लागू किया जाए. इसके अलावा बैठक में नवयुग स्कूलों में 29 कंप्यूटर लैब के उन्नयन का प्रस्ताव को पारित किया गया. इस प्रस्ताव के तहत कंप्यूटर और उसके बाह्य उपकरणों की खरीद शामिल है, जिसमें एमएस ऑफिस और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के साथ प्रीलोडेड विंडो, नेटवर्किंग, इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल और प्रिंटर के साथ 5 साल की ऑनसाइट व्यापक वारंटी शामिल है.परिषद द्वारा कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के रखरखाव पर विचार किया गया और इसके लिए 5,00,31,061 रुपए की मंजूरी दी गई.साथ ही एनडीएमसी और नवयुग स्कूलों में कक्षा-9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग के लिए प्री-लोडेड टैबलेट के वितरण का प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है.एनडीएमसी ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 811 टैबलेट वितरित किए थे. अब इस परियोजना को सभी नवयुगस्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों और इन कक्षाओं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टैबलेट की खरीद और वितरण के लिए बढ़ाया जा रहा है.स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों और इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या 8766 है.वर्तमान सत्र यानी 2023-2024 के लिए टैबलेट इन 8766 (जिनमें से 8138 टैबलेट छात्रों के लिए और 628 टैबलेट शिक्षकों के लिए हैं) की आवश्यकता है. 8766 टैबलेट खरीदने के लिए 24,72,97,538 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. कनिष्ठ सहायक के भर्ती नियमों में संशोधन का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था.गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव में संबंधित ग्रेड के उल्लेख के कारण उत्पन्न अस्पष्टता की ओर इशारा किया है, जिससे यह पता चलता है कि संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर- ग्रेड 'एÓ और लिपिक सहायक को डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'एÓ तथा कनिष्ठ सहायक के रूप में नियमित किया जाना है.इस कारण अब गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार संशोधन किया जाएगा.एनडीएमसी अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया तथा प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया. बैठक में उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधायक और सदस्य वीरेंद्र सिंह कादियान, सदस्य कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा उपस्थित थे।

Posted By: अशोक धवन