नई दिल्ली/ मंगलवार को लव कुश रामलीला कमेटी एवं रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को दिल्ली में जी 20 के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयुक्त महोदय को बधाई दी, इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया गया कि रामलीला मंचन का पुलिस द्वारा जारी लाइसेंस एक सप्ताह पहले दिया जाए इसके साथ ही लाइसेंस की नियम आसान किए जाएं और लीला का लाइसेंस जिला लेवल पर दिया जाए. वहीँ लीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने पुलिस कमिश्नर को रामलीला में आमंत्रित किया बता दें कि पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आमंत्रण स्वीकार किया.इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया की दिल्ली की लीलाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अर्जुन कुमार अध्यक्ष , सुभाष गोयल, अंकुर गोयल कोषाध्यक्ष, सौरभ गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को लीला का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता