फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन ने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जीएसटी नेटवर्क को पीएमएलए एक्ट के तहत लाने का विरोध करते हुए पत्र जारी किया है. देश में जीएसटी को लागू हुए कई साल बीत चुके हैं, और इसी पेचिगदी से हर कोई परेशान भी है क्योंकि इसमे बहुत सी जटिलता लये ऐसी भी जो कि आम आदमी से लेकर व्यापारियों के भी समझ में नहीं आता है. इसी बीच केंद्र सरकार ने पीएमएलए एक्ट के जरिए जीएसटी को जोड़ा जा रहा है. सीधे तौर पर कहा जाए तो अब ईडी किसी भी गड़बड़ी होने पर सीधी कार्यवाही कर सकती है इसके साथ साथ ही व्यापारी, कारोबारी, और फर्म पर भी ईडी कार्यवाही कर सकेगी। फेडरेशन ने वित्तमंत्री से कहा है कि हमारी एसोसिएशन इस एक्ट का विरोध करती है क्योंकि इससे व्यापरियों में हताशा और निराशा व्याप्त है.व्यापरियों में दहशत का माहौल है इडके साथ ही हमे लगता है कि इस आदेश से व्यापारियों का उत्पीड़न हो सकता है.और भ्र्ष्टाचार के मामले बढ़ सकते हैं.फेडरेशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है किइस पर पुनर्विचार किया जाये.इसके साथ ही फेडरेशन ने संयुक्त रूप से फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेडएसोसिएशन BTT बैंकिंग ट्रांजेक्शन टैक्स लागू करने का आग्रह किया है सरकार इस पर ट्रायल कर सकती है. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह ही इसका विरोध करते हुए ट्वीट कर दिया है कि सभी व्यापरियों को इसका मिलकर विरोध करना चाहिए।

Posted By: विशेष संवाददाता