आजमगढ़/मूकसत्ता समाचार,शारदीय नवरात्रि और मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत शनिवार को आजमगढ़ में जिलाधिकारी के समन्वय से स्पेशल पिंक समाधान दिवस (मिशन शक्ति तहसील दिवस) का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिलाओं से संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। प्रत्येक शिकायत पर पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्राथमिकता मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद पुलिस एवं प्रशासन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं के प्रभावी समाधान और उन्हें सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Posted By: क्रांइम रिपोर्टर