नई दिल्ली/ शालीमार बाग,देश के पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय स्मार्ट भारत पार्टी के मुख्य कार्यालय का बीक्यू मार्किट शालीमार बाग नई दिल्ली में हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया.जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और वे शुभारंभ के साक्षी बने. पार्टी के संस्थापक प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ों शुभचिंतकों ने यज्ञ में भाग लिया.पंडित अजय द्विवेदी और ईशान शास्त्री के द्वारा सम्पन्न कराए गए यज्ञ में प्रदीप गुप्ता के बेटे अश्वनी गुप्ता और पुत्रवधु सोनाक्षी गुप्ता यजमान रहे। जबकि विपिन कुमार गर्ग, अजय गोयल, नीति, डॉ. प्रदीप जुनेजा, नीरज गोयल, मुकेश शारदा, जोगेंद्र सिंह राणा, सुनील गुलाटी, शिव शंकर गोयल, ब्रज मोहन, सतीश कुमार, विनोद बजाज, पवन कुमार गर्ग, संदीप बंसल, राकेश बंधु, आशीष शुक्ला, रचित गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, अशोक धवन, तेजेन्द्र प्रधान, राकेश जैन, हितेष सचदेवा, नरेश गोयल, सईद अहमद सलमानी, वसीम खान, रईश खान, योगेश सिंघल, यश एरन, गोविंद वालिया, शिवम गर्ग, सोनू चोपड़ा, राकेश सलोतरा, महेश कुमार गुरनानी, राजेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता, परवीन कुमार जैन, गुलशन कुमार, राजकुमार डेगरा, संजय कालरा, जगबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, नरेश अंतिल, दीपक राज जिंदल, एच एल कटोरिया, समीर गर्ग, अंकित अग्रवाल, अमन गोयल, पूनम गुप्ता, राकेश गोयल, पीताम्बर लाल नहरिया, देवेंद्र चौधरी, संजय गोयल, गगन एरन, संचित एरन, एस्ट्रो मनोज गुप्ता, कमल किशोर, परमजीत सिंह, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, मीडिया प्रभारी आर पी तोमर, प्रशांत उपाध्याय, संजना, रंजन, अनिल कुमार, विशाल आदि ने स्मार्ट भारत पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रदीप गुप्ता परिवार को शुभकामनाएं दी और आश्वस्त किया कि वे सभी उनके साथ तन- मन-धन से हैं. वहीं गुप्ता परिवार ने स्नेह भोज के बाद सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ लोगों में स्मार्ट भारत पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखा गया।

Posted By: संवाददाता