होटल सागर विला (रोहतक)मे अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस साल अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के बड़े कलाकार भाग ले रहे हैं.हमें बहुत खुशी हो रही है कि पिछले साल 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था.वही इस साल भी हमारी कोशिश है की राम भक्त अयोध्या की रामलीला को ज्यादा से ज्यादा देख पायेंगे.इस साल अयोध्या के रामलीला को यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया जायेगा. इस साल अयोध्या के रामलीला में हरयाणवी फेमस एक्टर ममता सिंह (परी)काम कर रही हैं.उनकी हरयाणवी वेब सीरीज (कुनबा धर्मे का) मे रामो के किरदार से फेमस हैं,उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं अयोध्या की रामलीला में इस साल कम कर रही हूं.मुझे भगवान राम जी की जन्मभूमि मे काम करने मे खुशी है,मैं अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक का मैं धन्यवाद करती हूं.उन्होंने मुझे अयोध्या की रामलीला में काम करने का मौका दिया.और इस मौके पर जाने-माने बॉलीवुड कलाकार गजिंदर चौहान भी मौजूद थे.उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा की मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस साल भी अयोध्या की रामलीला में काम करने का मौका मिल रहा है.मैं पिछले 3 साल से अयोध्या की रामलीला मे काम कर रहा हूँ. वहीं हरियाणा के कलाकार रूबी चौहान भी प्रेस कांफ्रेंस मे मौजूद थे उन्होंने कहा मुझे बहुत खुशी हैं की इस साल अयोध्या की रामलीला मे काम करने का मौका मिल रहा हैं. बता दें इस साल 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक राम कथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा. इस साल अयोध्या के रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स द्वारा टीवी पर लाइव और दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा. अयोध्या के रामलीला का अपना यूट्यूब चैनल हैं उस पर लाइव दिखाया जायेगा.अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है.इस साल अयोध्या के रामलीला चौथा संस्करण हैं. अयोध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से होता है. इस बार अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड टीवी के यह कलाकार काम कर रहे हैं - पूनम ढिल्लों जी (मां शबरी) गजिंदर चौहान (राजा जनक ) रजा मुराद (अहिरावण) राकेश बेदी( विभीषण) गिरिजा शंकर (रावण) अनिल धवन (इंद्रदेव) रवि किशन जी (केवट), वरून सागर जी (हनुमान जी ) सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भूचर( श्री राम), (मां सीता ) लिली सिंह जिया (केकई ) मंघिशा (कोसल्या ) अमिता नागिया ( मंदोदरी ) शिबा (वैदेही) ऋतू शिवपुरी (कोसल्या ) भाग्यश्री (वेदमती ) शिवा (कुम्भकरण ) बनवारी लाल झोल (परशुराम ) मनोज बक्शी (राजा दशरथ ) गुलशन पाण्डेय,अवतार गिल और हरयाणा की फेमस एक्टर्स ममता सिंह काम कर रहे हैं।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता