नई दिल्ली/ इंडिया इंटरनेशनल व्यापार मेले में पूर्व की भाँति ही इस बार भी आजमगढ़ के मुबारकपुर की हस्तशिल्प कला से बनी साड़ीयाँ अपनी बनावट और भव्यता के कारण न सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, बल्कि लोग इन साड़ियों को बड़े पैमाने पर खरीद कर अपने घर भी ले जा रहे हैं.खास बात यह भी है कि इन ब्रांडेड साड़ियों को काफी मेहनत के बाद रेशम के साथ बनाई जाती है जिस कारण से इन साड़ियों की लागत थोड़ा ज्यादा रहती है.बता दें कि उत्तर प्रदेश पवेलियन में इस बार भी सदाबहार अभिनेत्री रेखा व शबाना आजमी द्वारा पहने जाने वाली टीशू सिल्क, शाही कोरा, प्योर ओरगेंजा, कप्तान सिल्क, खड्डी जार्जेट को महिलाओं के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इन साड़ियों की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री विद्या बालन हैं. आजमगढ़ के मुबारकपुर के रहने वाले मोहम्मद ताबिश ने बताया कि मेले में आने वाली महिलाएं टीशू सिल्क व कलमकारी साड़ी की काफी मांग कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास एक ऐसी साड़ी भी है जिसे विटामिन डी की जरूरत होती है और साल में एक बार धूप दिखाना जरूरी होता है वरना उस साडी को जिस कीड़े के रेशम से बनाया जाता है वो साडी को खा जाते हैं.इस साड़ी की शुरूआती कीमत 75 हजार रुपए है. वहीं ताबिश ने बताया कि उनके यहाँ 500 रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये की साड़ी मौजूद है, ढ़ाई लाख की साडी के बारे में उन्होंने बताया कि इस साड़ी में लगे तार सोने से बने होते हैं वहीं इस साड़ी को पूरी तरह से रेशम के धागे से बनाई जाती है।

Posted By: विशेष संवाददाता