नई दिल्ली/ दिल्ली के प्रगति मैदान में मंगलवार 14 नवम्बर से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुवात हो रहा है. वहीं इस बार आईआईटीएफ की थीम वसुधैव कुटुंबकम रहेगी इसके साथ ही व्यापार मेले में कुल 13 देश शामिल होने वाले हैं, इसके साथ ही 25 राज्य के साथ ही 3500 एक्जवीटर भी शामिल होंगे. बता दें कि दिल्ली के प्रगति मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाले IITF मेले की शुरुवात 14 नवम्बर से शुरू होकर 27 नवम्बर को खत्म हो जाता है, इस बीच व्यापार मेला चार दिनों (14 नवम्बर-18 नवम्बर तक व्यापार से जुड़े लोगों के खुला रहेगा एवम 18 नवम्बर से 27 नवम्बर तक सुबह 10 बजे से सांय 7:30 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. खास बात यह है कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन भारत मंडपम के ऑटोडोरियम2 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश के द्वारा मंगलवार को किया जायेगा. व्यापार मेले की टिकट दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी. इस व्यापार मेले में आने वाले आगन्तुको के लिए प्रवेश सुविधा गेट संख्या-1भैरों रोड की तरफ तथा गेट संख्या- 6और गेट संख्या 10 सुप्रीम कोर्ट मेट्रो व मथुरा रोड से दर्शक भाग ले सकते है. दर्शकों को अपने निजी वाहन को भैरव रोड भूमिगत पार्किंग में खड़ी करने की सुविधा रहेगी. इसके साथ ही गेट संख्या 1, 6 से प्रवेश कर सकते हैं.

Posted By: विशेष संवाददाता