नई दिल्ली/दिल्लीवालों को बहुत जल्द तीनों कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति आने वाले समय में जल्द ही मिल सकेगी. बता दें कि एमसीडी में ‘‘आप’’ की सरकार आने के बाद से लैंडफिल साइट से कूड़ा खत्म करने के काम में काफी तेजी आई है, क्योंकि कूडे का निपटान तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है. शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा कर कार्य प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान सीएम ने पाया कि भलस्वा लैंडफिल साइट से तय लक्ष्य से अधिक गति से कूड़ा हटाया जा रहा है. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्लीवालों से वादा किया था कि दिल्ली में मौजूद कूड़े के पहाड़ हटाएंगे.इस काम में हम दिन-रात लगे हुए हैं. भलस्वा लैंडफिल साइट से 30 सिंतबर तक 14 लाख टन कूड़ा हटाने का टारगेट रखा गया था.उन्होंने कहा कि एजेंसी ने तय लक्ष्य से अधिक 18 लाख टन कूड़ा हटा दिया है.जिस तेजी के साथ भलस्वा से कूड़ा हटाने का कार्य चल रहा है, इससे उम्मीद है कि 15 मई 2024 तक यहां से निर्धारित लक्ष्य 30 लाख टन के बजाय 45 लाख टन कूड़ा कम हो जाएगा.बताया जा रहा है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर करीब 60 से 65 लाख टन कूड़ा है. इसके अलावा इस लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन 2 हजार टन नया कूड़ा भी आ रहा है.इसके लिए एक और एजेंसी हायर करने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि दोनों एजेंसी मिल कर भलस्वा लैंडफिल साइट से सारा कूड़ा साफ कर सके.इस अवसर पर एमसीडी की मेयर डॉ. शौली ओबरॉय, एमसीडी प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल समेत एमसीडी के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे.

Posted By: विशेष संवाददाता