नई दिल्ली/नई दिल्ली नगरपालिका परिषद NDMC ने नई दिल्ली क्षेत्र में आम जनता और पर्यटकों को पर्यावरण करीब होने का अनुभव प्रदान करने के लिए सर्वोत्तम साधनों, अत्याधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी तकनीक द्वारा कलात्मक और सौंदर्यपूर्ण व्युज्युवल के साथ ही पूरे इलाके मे 50 से अधिक फव्वारे स्थापित किए हैं. इसके अंतर्गत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की योजना है कि वह अपने फव्वारों को हर दिन दो शिफ्टों में चलायेंगे. इसके अनुसार ये फव्वारे सुबह की पहली पाली में फव्वारे सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक और शाम की दूसरी पाली में शाम 04 बजे से रात 11 बजे तक चलेंगे.वही दोपहर के समय ये फव्वारे 01 बजे दोपहर से शाम 04 बजे के बीच बंद रहेंगे. इससे नागरिक निकाय - पालिका परिषद यह एक ऐसी सुविधा की योजना बना रहा है , जिसके तहत नागरिक नई दिल्ली क्षेत्र के हरे-भरे पार्कों, चौराहों, टी-प्वाइंटों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुबह और शाम प्राकृतिक हरियाली के पास फव्वारों का अनुभव कर सकेंगे और फव्वारों के साथ नवीन जल निकायों के सौंदर्यीकरण भरे शहर की तस्वीरें देख सकेंगे। .
Posted By: विशेष संवाददाता









































































































































































































































































































































