अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक ने जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को अयोध्या की रामलीला में आने का निमंत्रण दिया, वहीं इस निमंत्रण को डायरेक्टर बोनी कपूर ने स्वीकार कर लिया,इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि एक दिन समय निकालकर मैं जरूर आऊंगा, क्योंकि मेरे मन में बसे हैं भगवान प्रभु राम, मैं भगवान राम के दर्शन करूंगा और हनुमान गढ़ी के दर्शन करूंगा और एक दिन अयोध्या की रामलीला देखूंगा. बता दें कि अयोध्या की रामलीला को देखने कई गणमान्य ने व्यक्ति देश-विदेश से पहुंचेंगे और कई साधु संत भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या की रामलीला देखने आ रहे हैं.रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है पिछले साल अयोध्या की रामलीला को 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखी थी, इस साल हमारी कोशिश है कि 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त अयोध्या की रामलीला मैं सभी पत्रकारों को धन्यवाद करता हूं उनकी अयोध्या की रामलीला में अहम भूमिका होती है.हमने अयोध्या की रामलीला की शुरुआत कोरोना कल में करी थी उसे समय कहीं पर भी रामलीला नहीं दिखाई जा रही थी हमने श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या पर रामलीला की शुरुआत करी थी मुझे बहुत खुशी है कि अयोध्या की रामलीला को जो हम देखते हैं तो ऐसा लगता है जैसे भगवान पृथ्वी पर उतर आए हो। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) व महासचिव शुभम मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हैं बोला कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है राम भक्त अपने घरों में बैठकर देखते हैं, आज अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है अभी तक 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्त इसको देख चुके हैं. अयोध्या की रामलीला को दुनिया के कोने-कोने में देखा गया है हमारी कोशिश रहती है कि अयोध्या की रामलीला का हर साल नया रूप देखने को मिले. 2020 मे 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था. 2021 मे 22 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा था। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है.हमे हर साल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता है अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और महासचिव शुभम मलिक ने बोला इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगीहोगी. राम कथा पार्क नया घाट में हर साल की भांति साल भी शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लाइव हमारे यूट्यूब चैनल अयोध्या की रामलीला और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्कृतक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से अयोध्या की रामलीला संपन्न होती है उनका हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं. इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के वाईस चेयरमैन करण शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, चेयरमैन राकेश बिंदल,वाईस प्रेजिडेंट संजय अग्रवाल, पीयूष और आयुष भी मौजूद थे. इस साल अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार कम कर रहे हैं। पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री, अमिता नागिरया, शीबा, रितु शिवपुरी, ममता सिंह, मांगिशा,पायल गोगा कपूर, प्रतिभा। गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन जी (केवट), वरुण सागर जी (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद मुनि), राहुल भूचर (श्री राम जी), शिवा ,आकाशदीप (कुंभकरण), रूबी चौहान (मेघनाथ ), बनवारी लाल झोल (परशुराम), मनोज बक्शी (राजा दशरथ), गुलशन पांडे, अवतार गिल, सागर, चंदन काम कर रहे हैं. अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री है. इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है.

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता