नई दिल्ली/दस साल की शादीशुदा जीवन में रोज रोज के गृह कलेश की वजह से एक पति हैवान बन बैठा, जब उसने अपनी ही पत्नी की डण्डो से पीट पीट कर ह्त्या कर दी, बताया जा रहा है कि पति पत्नी में पिछले पांच सालों से अनबन चल रही थी. दरअसल आफरीन नाज की शादी दस साल पहले सलवान जवाहर से दिल्ली के अजमेरी गेट के शाहगंज इलाके में हुई थी. शादी के दो साल बाद ही एक बेटा भी पैदा हुआ, लेकिन लगभग पांच साल से दोनों के बीच अनबन होना शुरू हो गई थी, इसके साथ ही रोज लडाई झगड़े भी होना शुरू हो गया. इसी बीच शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब लड़ाई के दौरान ही सलमान ने अपनी पत्नी आफरीन को इतनी बुरी तरह से डण्डो से पीटना शुरु किया जब तक की वह मौत के आगोश में न चली गई, इसके बाद ही आरोपी सलमान मौके से फरार हो गया.बाद में पड़ोसी के द्वारा पुलिस को सूचना मिली की एक महिला बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी हुई है, पुलिस मौके पर पहुँच कर तुरन्त ही महिला को हास्पिटल में भर्ती करवाया जहाँ पर जाँच के बाद डाक्टरों में महिला को मृत घोषित कर दिया.वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर मौके पर सीएफएल और क्राइम इंवेस्टिगेशन की टीम बुलाकर जाँच पड़ताल शुरु कर दिया। वहीं सेंट्रल जिला के डीसीपी संजय सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ह्त्या के आरोपी पति सलमान को गिरफ़्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार सलमान पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटीं हुई है।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर