देश भर में इन दिनों महंगाई अपने चरम पर है, बात चाहे साग सब्जियों की हो या तेल मसालों की मंहगाई इस समय आम आदमी की कमर तोड़ रही है. लोगों की रोजमर्रा की वस्तुओं में बेहताशा बढ़ोतरी से हर आदमी परेशान है, इसी को मुख्य मुद्दा बनाते हुए दिल्ली में भारतीय युथ कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन का आयोजन किया,दिल्ली में आज भारतीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में ने देश भर में कमर तोड़ मंहगाई के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.इस दौरान श्रीनिवास बी वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्शन से पहले अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन आज आम जनता को छोड़कर वह सिर्फ अपने कुछ गिने चुने दोस्तो के लिए अच्छे दिन ला रहे हैं बाकी आम जनता को महंगाई देकर जिंदा ही मरने के लिए छोड़ दिये हैं, आज हर आम या खास हो दिनचर्या की चीजों के बेहताशा बढ़ते दामो से परेशान है, उन्होंने आगे कहा कि टमाटर का भाव डेढ़ सौ ज्यादा हो गया,वही अदरक ढाई सौ से ज्यादा बिक रहा है कोई भी हरी सब्जी सौ रुपये से कम में नहीं बिक रही है लोग परेशान हैं मोदी जी इलेक्शन के लिए बेताब हैं,इस मौके तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तरह तरह के पोस्टर गले में पहन रखा था जिसमें कुछ महिलाओं के गले में स्मृति ईरानी की फ़ोटो तो कुछ लोगों ने मोदी जी महंगाई में आपके मुँह से म कब निकलेगा का पोस्टर लटका रखा था।

Posted By: संवाददाता