नई दिल्ली/दिल्ली के करोलबाग के बीडनपुरा इलाके में कल रात ग्यारह बजे के करीब खून से लथपथ व्यक्ति को देखकर इलाके मे सनसनी फैल गई. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रहने वाले प्रताप जाधव नामक के व्यक्ति को कुछ लोगों ने चाकू मारकर फरार हो गए. जहाँ पर प्रताप जाधव की मौके पर ही मौत हो गई युवक प्रताप जाधव अपने घर से सोने का व्यापार करते थे, और सोना व्यापारियों को यही से सोने की सप्लाई का काम किया करते थे.पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर एफएसएल की टीम सहित क्राइम इंवेस्टिगेशन की टीम को बुलाकर जाँच शुरू कर दी गई. शुरुवाती जाँच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की ऐनालिसिस की तो कुल चार लोगों पर पुलिस को संदेह हुआ है. पुलिस के अनुसार मृतक प्रताप जाधव के पास दो कर्मचारी भी काम कर रहे थे जिनकी पहचान गणेश और सुदीप के रूप में हुई है. पुलिस ने फ़िलहाल कर्णनाटका के रहने वाले सुदीप नामक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है. आपको बता दे की मृतक प्रताप जाधव के कमरे से ही पुलिस को 40 लाख रुपये कैश के रूप में भी मिला है. पुलिस इस एंगल को भी ध्यान में रखकर जाँच कर रही है मामला लूट या किसी प्रकार के लेन देन से तो नहीं जुड़ा हुआ है, फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रखकर जाँच पड़ताल में जुटीं हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। वही इस मामले पर डिसीपी संजय सैन ने कहा कि हत्त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस सभी पहलुओ पर जाँच पड़ताल कर रही है, इस मामले पर जल्द ही और खुलासा किया जायेगा।

Posted By: क्राइम रिपोर्टर