देशभर में नवरात्रों के अवसर पर मंदिरों पर श्रधालुओ की बड़ी संख्या में माँ भगवती के दर्शन के लिए लोगों का ताँता लगा हुआ है, दिल्ली के कालका माता मंदिर में लाखों की संख्या में लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं ऐसे में प्रशासन के सामने भक्तों को आरामदायक दर्शन करवाने की बड़ी चुनौती होती है, इसी कड़ी में दिल्ली होमगार्ड के 300 जवानों ने कालका मन्दिर में नागरिको की सुरक्षा के लिए मोर्चा सम्भाल लिया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान और सैकड़ो की संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान भी कालका जी मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं. बता दें कि दिल्ली में कालका मंदिर पीठ का नवरात्रों के दौरान बहुत ही बड़ी संख्या में दिल्ली सहित एनसीआर से लोग कालका माई के दर्शन के लिए आते हैं.ऐसी मान्यता है कि नवरात्रों के दौरान जो भी भक्त माता से जो भी मुराद मांगता है माता उनकी मुराद अवश्य ही पूरी कर देती हैं. इस मौके पर होमगार्ड विभाग के डीएसओ काँवर पाल ने बताया कि हमारे होमगार्ड के जवान होली, दिवाली, दशहरा, नवरात्रि, स्वतन्त्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, या अन्य त्योहारों सहित अन्य आपदा के दौरान जरूरत के अनुसार देश सेवा के लिए ड्यूटी पर रहते हैं. हमारे जवानों को आम लोगों की सुरक्षा के साथ ही आपदा से निपटने में भी कुशलता हासिल है. यहाँ कालका मंदिर में भी आम लोगों की सुरक्षा के साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए हमारे जवान और सभी उपकरण मौजूद हैं. वहीं मीडिया प्रभारी विजय कुमार ने ने बताया कि नवरात्रों के पूरे वक्त हमारे सभी 300 जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं तथा दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही कन्धे से कन्धा मिलाते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं, हमारे जवान हर आपदा के लिए पूरी तरह से तैयार रहते हैं. जानकारी के मुताबिक हर वर्ष कालका मन्दिर में माँ के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहते हैं, जिनकी मदद के लिए सुरक्षा के लिए ये सभी सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाते हैं।

Posted By: संवाददाता