नई दिल्ली/पंजाबी बाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को देवालय संघ प्रमुख वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि देश और विश्व में सुख शांति के लिये सभी लोगों को शात्विक जीवन शैली अपनाने की जरूरत है. आज हर इंसान लोभ लालच के लिये जिंदगी में भागता ही जा रहा है. जबकि लोगों के बारे में सुविचार किसी को नहीं आ रहा है यही हमारी परेशानियों और दुखो का कारण बनता जा रहा है, ऐसे में देवालय संघ ने एक पहल की शुरुवात की है जिसमें मानवता और भाई चारा की अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम देश में सभी बुराइयों के खिलाफ है चाहे वह किसी भी धर्म में क्यों न हो सभी इंसान को एक समान देखने की जरूरत है और धर्म भेदभाव और ऊँच नीच से कभी भी न तो विस्तार पा सकता है न ही मानव कल्याण इससे हो सकता है. सात्विक जीवन का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि माँस मदिरा को छोड़ देने मात्र से ही इंसान सात्विक जीवन नहीं जी सकता बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी बदलाव करने से सात्विकता आयेगी. वहीं उन्होंने राक्षसी प्रवृत्ति के बारे मे उल्लेख करते हुए कहा कि नान वेज खाने वाला नशा करने वाला व्यक्ति ही राक्षसी प्रवृत्ति का इंसान नहीं बल्कि सभी के लिये गलत मानसिकता रखने वाला व्यक्ति भी राक्षसी प्रवृत्ति का व्यक्ति हो सकता है, इसका उदाहरण उन्होंने प्रभु श्रीराम से कि उन्होंने जंगल में पशु पक्षियों सहित सभी लोगों से दोस्ती की किसी से भी कोई बैर नहीं किया हमें इसी तरह का आचरण करने की आज जरूरत है.उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे यहाँ संस्कारों में गिरावट देखने को मिल रही है जिसको वापस लाने के लिये सभी को प्रयास करने की जरूरत है. इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि इसकी शुरुवात हमें अपने घरों से ही करनी चाहिए इसके लिये हमें अपने जन्मदाता माता पिता की जय के उदघोष से करनी चाहिए जिसके लिए देवालय संघ एक मुहिम चला रहा है.वहीं उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार 21 अक्टुबर को कनॉट प्लेस के हनुमान मन्दिर से शाम पांच बजे से इन्ही सभी मुद्दों को लेकर वे एक यात्रा निकालेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया।

Posted By: संवाददाता