नई दिल्ली/मूकसत्ता समाचार,नई दिल्ली के भारतमंडपम में 14 से 27 नवंबर तक चलने वाला भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 आम दर्शकों के लिए बुधवार 19 नवंबर से खुल जाएगा.जब आज से आम दर्शक ट्रेड फेयर में आएंगे तो उन्हें भारत मंडपम के हॉल नंबर 1 के भू-तल पर स्थित बिहार पवेलियन विशेष रूप से आकर्षित करेगा.बिहार पवेलियन के बाहरी एवं आंतरिक दीवारों पर कलाकारों द्वारा बिहार के विश्व प्रसिद्ध लोक कला मिथिला पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग , टिकुली आर्ट एवं अन्य पेंटिंग के माध्यम से बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया है जो मेले में आने वाले को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है,इस बार पवेलियन का मुख्य द्वार सीतामढ़ी के पुनौरा धाम सीता माता मंदिर का प्रारूप, साइड दीवार पर पावापुरी जल मंदिर, अन्य द्वारा महाबोधि मंदिर सहित पूरे पवेलियन का बाहरी एवं आंतरिक दीवार लोगों को सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर पर्यटन स्थल से रुबरु कराता है एवं पर्यटकों को बिहार आने के लिए आकर्षित कर रहा है.इसके अलावा बिहार पवेलियन में ट्रेड फेयर 2025 में पहली बार शामिल हुए बिहार के नालंदा जिले के नेपुरा गांव के थोक व्यापारी विनीत रॉय अपने हस्तनिर्मित परिधानों के साथ छा गए हैं. विनीत रॉय द्वारा बनाए गए जैकेट, साड़ियाँ, दुपट्टे और सिल्क बंडल (सिल्क थान) लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.पूरी तरह हाथ से तैयार इन उत्पादों की कीमत ₹600 से लेकर ₹13,000 तक है। स्टॉल पर आने वाले दर्शक विशेष रूप से उनकी नेहरू जैकेट्स को बेहद पसंद कर रहे हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है. विनीत रॉय ने बताया कि उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रतिक्रिया मिली है और ट्रेड फेयर ने उनके व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान किया है.बता दें कि बिहार आने के लिए इच्छुक पर्यटकों को बिहार के पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए पवेलियन के केंदीय हॉल में बिहार संग्रहालय के बगल में पर्यटन विभाग बिहार सरकार का स्टॉल बनाया गया है जहां पर विवरण पुस्तिका वितरण के अलावा अधिकारी द्वारा लोगों को बिहार के पर्यटक स्थलों के बारे में एवं मिलने वाले सुविधा के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है एवं आगंतुकों को बिहार आने का आग्रह पूर्वक न्यौता दिया जाता है कि एक बार बिहार आइए, घूमिए बिहार, जानिए बिहार को एवं निवेश कीजिए प्रचुर संभावनाओं वाले बिहार में।

Posted By: संवाददाता