नई दिल्ली /अशोक धवन, दिल्ली के तीन बॉर्डर पर दिल्ली नगर निगम के द्वारा कूड़े का पहाड़ दिल्ली में घुसने वाले लोंगो को एक तरह से कौतुहल सा देखने में पैदा करता है, पिछले लगभग एक दशक से ज्यादा तमाम पार्टियां इसी को खत्म करने को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई और चली भी गईं लेकिन कूड़े के पहाड़ थोड़ा बहुत कम जरूर हुआ है लेकिन खत्म नहीं हो सका है, ऐसे में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने एमसीडी को निर्देश दिए हैं कि राजधानी के तीनों कूड़े के पहाड़ों को दिसंबर 2026 तक हटाने का टारगेट रखा जाएगा.आज की बैठक में एमसीडी के मेयर सहित अन्य लोंगो ने राजधानी से निकलने वाले कूड़े की जानकारी दी और बताया कि इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. निगम का कहना था कि दिल्ली को कूड़े से आजादी को लेकर लगातार गंभीर अभियान चलाया जा रहा है और अब इस अभियान को 2 अक्टूबर तक कर दिया गया है. बैठक में मुख्यमंत्री ने कूड़े से बिजली WTE के चार प्लांट नरेला, गाजीपुर, ओखला तेखंड को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए ताकि कूड़े से बिजली बनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सके. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एमसीडी को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए भी ठोस कवायद करनी चाहिए. उन्होंने कहा अगर जगह को चिन्हित कर लिया जायेगा तो दिल्ली सरकार द्वारा इस कार्य में पूर्ण रूप से सहयोग राशि का प्रबंध किया जायेगा. बैठक में एमसीडी पार्कों का भी मसला उठा. मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी को अपने पार्कों को साफ सुथरा व खूबसूरत बनाने के लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए. दिल्ली की हरियाली बढ़े और लोगों को प्रदूषण से मुक्ति भी मिले।

Posted By: अशोक धवन