नई दिल्ली/ देशभर में आज शिक्षक दिवस के मौके पर लोगों ने शिक्षकों को अपने अपने तौर पर याद किया और उन्हे सम्मान दिया, तो वहीं लायंस क्लब दिल्ली वेज ने 5 सितंबर को दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर नेहरू आदर्श प्राथमिक विद्यालय पूर्वी सीलमपुर दिल्ली में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर लायन रितु गुप्ता ने क्लब के सदस्यों के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया. लायंस क्लब दिल्ली वेज की ओर से भी उपहार दिए गए.इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मिठाइयाँ एवं कला पुस्तकें भी वितरित की गयीं. वहीं लायन्स क्लब की ऋतु गुप्ता ने कहा की बिना शिक्षक के ज्ञान के इंसान खाली है, एक शिक्षक ही जीवन में आदर्श जीवन बनाने की प्रेरणा देता है, हमें सही रास्तों पर चलने की दिशा देता है।

Posted By: संवाददाता