दिल्ली नगर निगम ने आज से दिल्ली सरकार की तर्ज पर अब से दिल्ली नगर निगम से जुड़ी 23 सेवाओं के लिये डोर स्टेप डिलीवरी सुविधा शुरू करने की है, इसके लिए टोल फ्री नम्बर 155305 को दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता के लिय नई खुश खबरी है दिल्ली सरकार में डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा दी गई थी अब निगम में भी यह सुविधा दी जायेगी. इसके जरिये अब निगम 20 से ज्यादा सुविधा डोर से डिलिवरी करेगी.जिसके तहत एमसीडी का स्टाफ घर घर जाकर इस सुविधा के अंतर्गत सेवा प्रदान करेंगे. इसके जरिये जैसे ही आप 155305 पर काल करेंगे, आपको जो भी सुविधा की आवश्यकता होगी इस फोन पर सहायता के जरिये जिन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी सभी चीजें वहीं बता दी जायेगी और सहायक आपके घर से भी सभी डाक्युमेंट कलेक्ट कर ले जायेंगे। बता दें कि इस टोल फ्री नम्बर से इन सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ. 1. जन्म प्रमाणपत्र 2. जन्म प्रमाण पत्र (अपडेशन) 3. मृत्यु प्रमाण पत्र 4. नया स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस 5. स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस नवीनीकरण 6. नया फ़ैक्टरी लाइसेंस नया 7. फ़ैक्टरी लाइसेंस नवीनीकरण 8. संपत्ति कर रिटर्न 9. नए पशु चिकित्सा लाइसेंस 10. पशु चिकित्सा लाइसेंस नवीनीकरण 11. Hackney Carriage नया 12. Hackney Carriage नवीनीकरण 13. द बाज़री नवीनीकरण 14. हॉकिंग नवीनीकरण 15. पार्क बुकिंग 16. सामुदायिक हॉल बुकिंग 17. पालतू पशु लाइसेंस 18. व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए नया आवेदन 19. व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन 20. व्यापार और भंडारण नए लाइसेंस अपलोड कमी दस्तावेज़ 21. व्यापार और भंडारण नवीनीकरण लाइसेंस कमी दस्तावेज़ (नवीकरण लाइसेंस मामले) 22. कंवर्जन एवं पार्किंग शुल्क 23. ई-म्यूटेशन संपत्ति कर आवेदन

Posted By: विशेष संवाददाता