नई दिल्ली/ दिल्ली में दिनोंदिन बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालात ये चुका है कि दिल्ली में प्रदूषण का लेबल अब काबू से बाहर होता हुआ नज़र आने लगा है.दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे प्रदूषण की मार के बीच बीरवार को नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के निर्देश पर दिल्ली की नगर निगम में बिपक्ष की नेता नाज़िया दानिश अपनी सहयोगियों के साथ ही केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के खिलाफ शांति मार्च का आयोजन किया.इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.नाज़िया दानिश ने कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन की वजह से हर इंसान का सांस लेना मुश्किल हो रहा है .लेकिन दिल्ली की दोनो केंद्र और राज्य सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से खामोश है. प्रदूषण मामले को लेकर दोनों सरकारों को जल्द ही कोई समाधान निकालना होगा जिससे कि सभी दिल्लीवासियों को इस जानलेवा प्रदूषण से निजात मिल सके. वहीं उन्होंने कहा कि हम इस मसले पर राजनीति नहीं करना चाहते बल्कि इसका समाधान चाहते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ अपने हाथों में 'ये कैसी राजधानी है जिसमें न साफ हवा न साफ़ पानी है' का पोस्टर उठा रखा था.

Posted By: संवाददाता