नई दिल्ली/मुखर्जी नगर में पिछले दिनों कोचिंग सेंटर में लगी आग का सदमा लोगों के दिलों दिमाग से पूरी तरह अभी तक खत्म हुआ भी नहीं की, एक बार फिर से मुखर्जी नगर आग की घटना के कारण फिर से सुर्खियों में आ गया है. ताजा मामला बुधवार को मुखर्जी नगर इलाके के एक तीन मंजिला बिल्डिंग की गर्ल्स पीजी शॉर्ट सर्किट के कारण भयंकर आग की चपेट में आ गया, और वहाँ मौजूद लड़कियों को समय रहते बचा लिया गया है. जानकारी के मुताबिक आग सीढ़ियों के पास लगे मीटर में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी के रूप में शुरू होकर पूरे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है, वही सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुँच कर आग बुझाने के काम जुट गई, वही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है, फिलहाल जानकारी के अनुसार किसी की भी इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं है

Posted By: विशेष संवाददाता