नई दिल्ली/मूकसत्ता समाचार,लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में पिछले दिनों मंदोदरी के किरदार को लेकर काफ़ी ही वाद विवाद के बाद अभिनेत्री पूनम पांडे को हटाना पड़ा था कारण उनकी विवादित छवि को लेकर रही वहीं कमेटी ने अब उनकी जगह मेजर शालू वर्मा मंदोदरी का किरदार निभाने के लिये आमंत्रित किया हैं.लवकुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने समिति के आमंत्रण पर मंदोदरी की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी थी, लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद विभिन्न संस्थानों और समाज के वर्गों से आपत्तियां सामने आईं. समिति का मानना है कि इससे रामलीला के मूल उद्देश्य—प्रभु श्रीराम का संदेश समाज तक पहुँचाना—में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस बार मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा को दी जाए.अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष हमारी रामलीला भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है.इसी कारण हमने निर्णय लिया कि सेना से जुड़े कलाकारों को प्रमुख भूमिकाएं दी जाएं.फिलहाल मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा निभाएंगी.उनके अलावा भी सेना के चार-पाँच लोग रामलीला में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे. इस निर्णय को लेकर समिति और दर्शकों में उत्साह है, क्योंकि पहली बार रामलीला मंचन में सेना के अधिकारी इतने बड़े पैमाने पर भाग ले रहे हैं।

Posted By: अशोक धवन