नई दिल्ली/ पवित्र त्योहार करवा चौथ के शुभ अवसर पर दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर के पार्क में बुधवार को 250 से ज्यादा सुहागन महिलाओ ने पूरे रीति रिवाज के साथ ही सामूहिक रूप से करवाचौथ व्रत मनाया. इस अवसर पर महिलाओ के अंदर खुशी खूब झलक रही थी, इसके साथ ही महिलाओ ने पूरे जोश और जनून के साथ गीत गाकर कार्यक्रम को सफल बनाया.शाम सात बजे के बाद से व्रत महोत्सव समिति के द्वारा डांडिया का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओ अपने जोड़ो के साथ हर्षोउल्लास के साथ डांडिया डाँस किया.समिति के द्वारा यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन से महिलाओ में काफी खुशी जाहिर कर रही थी.इस बार की खास बात यह रही किbव्रत महोत्सव समिति इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओ को उपहार भी दिये इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की वहीं इस बार समिति को उसकी सहयोगी संस्था सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, नारी शक्ति फाउंडेशन (कवच) सहित कनक ज्वेलर भी कार्यक्रम में अपना भरपूर योगदान दिया है. व्रत महोत्सव समिति के संयोजक अरविंद गुप्ता, सहसंयोजक जितिन निश्चल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने कहा की हम सभी का प्रयास है कि लोग कोई भी त्योहार अकेले में नहीं मना कर बल्कि सामूहिक रूप से मनाये जिससे लोगों को एक दूसरे से मिलने, जानने और समझने का मौका मिल सके, और वे आपस में मिलजुल कर भाईचारे से साथ रह सके. करवा चौथ कार्यक्रम में आने वाली प्रत्येक महिला को कनक ज्वेलर्स की तरफ़ से ज्वेलर्स खरीदने के लिए 3100 रूपये और नवविवाहिता जोड़ों को 5100 रूपये को वाउचर उपहार स्वरूप प्रदान किया गया. और इसके साथ ही ब्लू हैवन कॉस्मेटिक की और से आने वाली सुहागन महिलाओं को आकर्षक उपहार भी दिया गया.

Posted By: संवाददाता