नई दिल्ली/दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने वरिष्ठ पार्षद श्री प्रवेश वाही, एवं लाजपत राय मार्किट के प्रतिनिमडल के साथ दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को निगम के संपत्ति कर विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत की.सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में संपत्ति कर बकाया राशि के भुगतान की आम माफी योजना आई थी.संपत्तिकर की इस आम माफी योजना के अंतर्गत व्यवसायिक संपत्तियों के स्वामियों को 7 वर्ष, आवासीय इकाइयों के स्वामियों को 6 वर्ष एवं अनियमित कॉलोनी के संपत्ति मालिकों को 4 वर्ष के संपत्ति कर के भुगतान के बाद बाकी बकाया राशि माफ कर दी गई थी.सरदार राजा इकबाल सिंह ने आयुक्त को लिखे पत्र में संपत्ति कर विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत की है जिन्होंने आम माफी योजना के अंतर्गत तय बकाया राशि का भुगतान करने के बाद भी संपत्ति स्वामियों को करोड़ों रुपए के नोटिस जारी कर दिए हैं.सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि ऐसा करना सरासर गलत एवं अनुचित है. सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Posted By: अशोक धवन