नई दिल्ली/ विश्व विख्यात लाल किला स्थित लव कुश रामलीला में इस बार 12 अक्टूबर को रावण दहन के लिए आगामी फिल्म सिंघम अगेन के कलाकारों को रावण दहन के लिए विशेष तौर से आमंत्रित किया गया है. मीडिया को यह जानकारी देते हुए लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हमने इस बार बुराई पर सच्चाई की जीत के लिए सिंघम अगेन के कलाकारों को आमंत्रित किया है जिसमें अजय देवगन, रोहित शेट्टी एवं करीना कपूर ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. यह लोग 12 अक्टूबर को लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे और बुराइयों पर अच्छाई की जीत को स्थापित करेंगे. गौरतलब है कि पिछले वर्ष अभिनेत्री कंगना रनौत को रावण पुतला दहन के लिए आमन्त्रित किया गया था।

Posted By: फ़िल्मी संवाददाता