नई दिल्ली/शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रमुख सरना ने मंगलवार को सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रमुख कालका और उनके सहयोगियों के द्वारा पाकिस्तान स्थित करतार सिंह साहिब की यात्रा में बाधा डालने का बड़ा आरोप लगाया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन बाधाओं के बावजूद शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रमुख सरना ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीज़ा प्राप्त किया है. वहीं सरना ने संवाददाताओं से कहा कि गुरुनानकजी पातशाह की दिव्य कृपा से अब शिरोमणि अकाली दल पाकिस्तान में स्थित विभिन्न गुरुद्वारों के लिए वीज़ा की सुविधा प्रदान करवा रहा है, और बड़े पैमाने पर तीर्थ यात्राओं के लिए आयोजन कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इन आध्यात्मिक यात्राओं में भाग ले सकें. वहीं तमाम पंथक नेताओं ने कहा हरमीत सिंह कालका और जगदीप सिंह काहलों जैसे व्यक्तियों द्वारा पैदा की गई बाधाओं के बावजूद, जो सरकारी समर्थन से DSGMC को नियंत्रित करते हैं, दर्शन के लिए संगत की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया गया है, और इच्छुक भक्तों के लिए वीज़ा दिए गए हैं. सरना ने इस बात पर अफसोस जताया कि इन लोगों ने सीमा पार पूज्यनीय स्थलों तक संगत की पहुंच को बाधित करने के लिए वीज़ा आवेदन प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए काफी प्रयास किए।

Posted By: संवाददाता